Bihar: विकास वैभव का टूटा वनवास,अमित लोढ़ा का भी ट्रांसफर, बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला

Spread the love

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद 16 वरीय पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवसर हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम आईपीएस विकास वैभव का है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सीनियर आईपीएस विकास वैभव को मगध रेंज का आईजी बनाया गया है। विकास वैभव राज्य योजना परिषद के परामर्शी पद पर तैनात थे। वहीं एक अन्य चर्चित वर्ग या आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे।

इधर, आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, पटना में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। सीनियर आईपीएस अधिकारी अमित राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पटना में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे।

डॉ. परेश सक्सेना को और सैनिक सुरक्षा का महानिदेशक सह आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सैनिक सुरक्षा में ही अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। पदोन्नति के बाद उनके नाव पदस्थापन हुआ है। तकनीकी सेवाएं एवं संचार में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात किया गया है। मध्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात डॉ. अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

और पढ़े  Bihar- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

 

 

इधर, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को विधि व्यवस्था का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वह यातायात के भी अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक संभालेंगे। वही मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग के विशेष शाखा का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर तैनात अमित राज को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का पर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वही अजिताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही कमल किशोर सिंह को रेलवे में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love