योगी मंत्रिमंडल का विस्‍तार,शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

Spread the love

कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। देखें…

 

 

राज्यपाल ने इन नेताओं को दिलाई मंत्री पद की शपथ

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। यूपी कैबिनेट में छह मंत्री बने दो का प्रमोशन हुआ है।

 

यूपी के कैबिनेट विस्तार पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की एक नेक पहल है। सामाजिक संतुलन बनाए रखने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार को आगे बढ़ाने के लिए – ताकि समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जा सके, हमारी सरकार कैबिनेट का विस्तार कर रही है… अखिलेश यादव ईवीएम को खत्म करने पर अड़े हुए हैं, और ईवीएम उन्हें और इंडी गठबंधन को खत्म कर रहा है। उनके इन कदमों का नतीजा समाजवादी पार्टी के विनाश के रूप में सामने आएगा… भाजपा 2027 के यूपी चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी, और समाजवादी पार्टी एक बार फिर बुरी तरह से हार जाएगी।”

 

लोकसभा चुनाव के पहले हो चुका है विस्तार, चार मंत्रियों ने ली थी शपथ

इससे पहले योगी-दो के कैबिनेट का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 मार्च को हुआ था। इस विस्तार में कुल चार मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इनमें सपा से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ आने वाले सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, सपा छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले दारा सिंह चौहान, रालोद कोटे से अनिल कुमार और भाजपा के सुनील शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

योगी कैबिनेट में वर्तमान में मंत्रियों की संख्या 54

संवैधानिक व्यवस्था में योगी कैबिनेट में कुछ 60 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। मौजूदा समय में सीएम समेत कुल 54 मंत्री हैं। ऐसे में छह पद रिक्त है। सूत्रों को मुताबिक सरकार और संगठन के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल रिक्त पदों को भरने के लिए छह लोगों को ही मंत्री बनाने का फैसला किया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि शपथ दिलाने के बाद कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा।

ओबीसी के साथ दलित और महिला समीकरण भी दुरुस्त करने की कोशिश

सपा की बागी विधायक पूजा पाल और भाजपा की वरिष्ठ विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर भाजपा ओबीसी और दलित के साथ ही महिला समीकरण को भी दुरुस्त करना चाहती है। वाराणसी से एमएलसी और ओबीसी चेहरा हंसराज विश्वकर्मा भी मंत्रियों के नए चेहरे में शामिल होंगे। इसके अलावा एसटी वर्ग से विधायक सुरेंद्र दिलेर का नाम तय है। हालांकि सरकार और संगठन की ओर से इन नामों की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई लोगों को फोन से सूचना दी गई है, कि वह रविवार को 3 बजे तक जनभवन पहुंच जाएं।

ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने की कोशिश

2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण साधने के लिहाज से नाम तय किए गए हैं। ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने के लिए सपा के कद्दावर ब्राह्मण चेहरा रहे मनोज पांडेय का नाम तय किया गया है। पिछड़े समाज और पश्चिमी यूपी के समीकरण को साधने के लिए जाट समाज से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जैसे बड़े चेहरे को भी मंत्री बनाया जाना तय है।

Spread the love
और पढ़े  भाई को खिलाया समोसा, बहन को साथ ले गए, 10 दिन से कर रहे थे ये काम, अपहरण-दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा
  • Related Posts

    एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाकर…


    Spread the love

    रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में रविवार देर रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय विपिन कुमार की पेट…


    Spread the love