श्रीनगर गढ़वाल- पहाड़ से बाजार पहुंचा काफल का स्वाद, बढ़ी आमदानी, चारधाम यात्री भी उठा रहे लुत्फ

पहाड़ों की पहचान माने जाने वाले काफल की मिठास इन दिनों शहर के बाजारों में घुलने लगी है। खिर्सू व उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग काफल लेकर आजकल श्रीनगर पहुंच रहे हैं। सुबह होते ही बस अड्डे और मुख्य बाजारों के आसपास ग्रामीण काफल बेचते नजर आ रहे हैं। चारधाम यात्रा के चलते यात्री भी इस पहाड़ी क फल का जमकर स्वाद ले रहे हैं।

 

खिर्सू, जोगड़ी, ग्वाड़ और खेड़ाखाल जैसे गांवों से ग्रामीण शाम के समय जंगलों से काफल तोड़ते हैं और अगले दिन तड़के श्रीनगर बाजार में काफल की छोटी-छोटी टोकरी सज जाती हैं। खास बात यह है कि दोपहर होने से पहले अधिकांश काफल हाथों-हाथ बिक भी जाते हैं। ग्रामीणों के लिए काफल का सीजन अच्छी आमदनी का जरिया बन गया है। ग्वाड़ गांव से काफल बेचने आए हर्षलाल ने बताया कि इस बार काफल करीब 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। एक टोकरी में सात से आठ किलो तक काफल आ जाता है।

वहीं जोगड़ी के राहुल, रंजन और सौरभ ने बताया कि वे कांच के गिलास के हिसाब से 30 रुपये में काफल बेच रहे हैं। एक टोकरी से करीब दो हजार से 2200 रुपये तक की बिक्री हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि काफल बेचने के बाद वे श्रीनगर से घर का राशन और जरूरी सामान खरीदकर वापस गांव लौट जाते हैं।
 

इससे एक ओर उनकी आमदनी हो रही है तो दूसरी ओर घरेलू जरूरतें भी पूरी हो रही हैं। कई छात्र भी खाली समय में काफल बेचकर परिवार की मदद कर रहे हैं। काफल को स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। पहाड़ का यह पारंपरिक फल स्वाद के साथ-साथ लोगों को गर्मी के मौसम में ताजगी भी देता है। यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री भी काफल का स्वाद लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून- दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से फोन पर बात, कहा- आपसी संवाद से दूर की जाएं गलतफहमियां
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…