अयोध्या- मतगणना के लिए प्रशिक्षित किए जाऐंगे भाजपा कार्यकर्ता,प्रत्येक मतगणना टेबल पर रहेंगे भाजपा कार्यकर्ता नियुक्त- सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या- मतगणना के लिए प्रशिक्षित किए जाऐंगे भाजपा कार्यकर्ता,प्रत्येक मतगणना टेबल पर रहेंगे भाजपा कार्यकर्ता नियुक्त- सांसद लल्लू सिंह

4 जून को लोक सभा क्षेत्र फैजाबाद की मतगणना होगी। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। प्रत्येक मतगणना टेबल तथा एआरओ टेबल पर एक-एक कार्यकर्ता नियुक्त किए गए है। मतगणना से पूर्व 3 जून को सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लोक सभा चुनाव के सह संयोजक ओम प्रकाश सिंह व प्रो. कृष्ण मुरारी सिंह देंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लोक सभा चुनाव कार्यालय पर बैठक हुई।
बैठक में प्रत्याशी व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रत्येक विधान सभा में 14 मतगणना टेबल तथा एक एआरओ टेबल लगी है। प्रत्येक मतगणना टेबल पर भाजपा कार्यकर्ता नियुक्त रहेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी कार्यकताओं को लगाया गया है। लगभग 82 कार्यकर्ता मतगणना के दौरान उपस्थित रहेंगे। <strong>अयोध्या- मतगणना के लिए प्रशिक्षित किए जाऐंगे भाजपा कार्यकर्ता,प्रत्येक मतगणना टेबल पर रहेंगे भाजपा कार्यकर्ता नियुक्त- सांसद लल्लू सिंह </strong>
लोकसभा चुनाव संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना में शामिल होने वाले कार्यकताओं को 3 जून को 5 बजे लोक सभा चुनाव कार्यालय बुलाया गया है। सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के हर पहलू की जानकारी दी जाएगी। जिससे मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। रात्रि विश्राम के उपरान्त सभी कार्यकर्ता समय से पूर्व ही मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे।
बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अखण्ड प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, इंजी. राम धीरज पाण्डेय, वीरसेन काका, श्याम सिंह महंथ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…