ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकराई बाइक, पीछे से आ रही कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, मौत

बूपुरा थाना क्षेत्र के चचूरा-दनकौर मार्ग पर मंगलवार को बाइक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चलाते समय बेटे ने हेलमेट लगा रखा था।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी ओमप्रकाश (50) अपनी पत्नी देवेंद्री (48) और पुत्र अनिल (21) के साथ मंगलवार को अपने बहनोई के घर ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बझेड़ा गांव गए थे। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर दनकौर से अलीगढ़-टप्पल की ओर लौट रहे थे।

 

तभी चचूरा-दनकौर मार्ग पर आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के दाैरान डंपर से टकरा गए। बाइक टकराने के कारण पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को रौंद दिया। दंपती और उनके पुत्र के गंभीर चोटें आई।

पिता और पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर रबूपुरा थाना क्षेत्र और बुलंदशहर के काकोड़ की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रेटर नोएडा के कांशीराम अस्पताल रेफर किया गया है।

कार की तलाश जारी
डंपर से टकराने के बाद जब दंपती और उनका बेटा जब जमीन पर गिरे तो वह मामूली घायल हुए थे। लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर आरोपी कार की तलाश में जुटी है।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। महिला का इलाज जारी है। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।
-श्याम बाबू शुक्ला, थाना प्रभारी, रबूपुरा

  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…