हाथरस भगदड़ केस: हाथरस में हुई भगदड़ मामले में राहुल गांधी ने लिखी मुख्यमंत्री योगी को चिट्ठी, ये बड़ी मांग की

हाथरस भगदड़ केस: हाथरस में हुई भगदड़ मामले में राहुल गांधी ने लिखी मुख्यमंत्री योगी को चिट्ठी, ये बड़ी मांग की

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री योगी को पीड़ित परिवारों की समस्याओं को बताया है। इसके साथ ही सांसद राहुल गांधी ने सीएम योगी से मांग की है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दी जाए।
<strong>हाथरस भगदड़ केस: हाथरस में हुई भगदड़ मामले में राहुल गांधी ने लिखी मुख्यमंत्री योगी को चिट्ठी, ये बड़ी मांग की</strong>
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को हमारी सामूहिक संवेदना और मदद की जरूरत है। राहुल गांधी ने यह पत्र जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों और घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से मिले मुआवजे पर सवाल उठाया है।
<strong>हाथरस भगदड़ केस: हाथरस में हुई भगदड़ मामले में राहुल गांधी ने लिखी मुख्यमंत्री योगी को चिट्ठी, ये बड़ी मांग की</strong>
उन्होंने लिखा कि सरकार की ओर से घोषित मुआवजा काफी कम है। ऐसे में इसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था भी की जाए।

पोस्ट में लिखा-हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया है।

मुख्यमंत्री योगी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया गया है। इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है।

और पढ़े  MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…