सोने-चांदी की बढ़ती मांग- यात्री प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया सोना,आरोपी को किया गया गिरफ्तार त्योहारी सीजन में बढ़ी तस्करी

 

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को सोना तस्करी करते हुए एक यात्री को पकड़ा गया था। यह यात्री अबूधाबी से जयपुर एयरपोर्ट उतरा था। शक होने पर इसकी जांच की गई तो इसके रेक्टम से सोने के करीब एक किलो वजनी 3 टुकड़े निकाले गए। जिनकी कीमत 90 लाख रुपये से ज्यादा है। डॉक्टर्स ने दो दिन में अलग-अलग ऑपरेशन कर गोल्ड रिकवर किया।

कस्टम को मिला था इनपुट

दरअसल बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों को गोल्ड स्मगलिंग की जानकारी मिली थी। आठ बजे अबूधाबी से आई फ्लाइट के पैसेंजर की जांच में उन्हें ब्यावर के रहने वाले महेंद्र खान पर शक हुआ। एक्स-रे स्कैन में उसकी बॉडी में गोल्ड के कैप्सूल होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को जयपुरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां गोल्ड रिकवरी के ऑपरेशन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आरोपी के हावभाव से हुआ शक

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे अबूधाबी (UAE) से जयपुर पहुंची एतिहाद एयरवेज की उड़ान संख्या EY 366 के पैसेंजर की जांच की जा रही थी। इस बीच ब्यावर के सरगांव निवासी महेंद्र खान की एक्टिविटी को लेकर शक हुआ। जिस पर की गई पूछताछ में वो कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कोर्ट की परमिशन से उसका एक्स-रे कराया गया, जिसमें प्राइवेट पार्ट में गोल्ड छुपाए जाने की जानकारी मिली। जहां डॉक्टर्स ने अलग-अलग ऑपरेशन करके उसके रेक्टम से प्लास्टिक में लिपटे हुए तीन कैप्सूल बरामद किए। उसमें से चार टुकड़ों में 1121 ग्राम 99.5 प्रतिशत शुद्धता का सोना बरामद हुआ, जिसकी वर्तमान बाजार रेट 90 लाख 12 हजार 840 रुपये है।

और पढ़े  मेरठ: अवैध निर्माण की जद में आया पूरा शहर, 16,726 मकान होंगे सील, बेगमपुल, ब्रह्मपुरी समेत यहां गिरेगी गाज
  • Related Posts

    एलएनजी से दौड़ी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- सुविधाओं-सुरक्षा में बड़ा बदलाव

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)  से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…