अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

 

 

 

सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले इसी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई।

रविवार को वन विभाग की टीम ने ईटीआर रेंज के आसपास पहुंचकर संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। वन कर्मियों की ओर से क्षेत्र में निगरानी भी की जा रही है। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से आसपास के लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है। लोगों से वन क्षेत्र के आसपास अनावश्यक रूप से जाने और अकेले आवाजाही करने से बचने की अपील की जा रही है।

और पढ़े  UP: 48 घंटे से बारिश से हाहाकार, कानपुर-बुंदेलखंड में 13 मौतें, हाईवे और ओवरब्रिज ठप, हाईवे और ओवरब्रिज ठप
  • Related Posts

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…

    अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।

        देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार। मूर्तिकार के फरार होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या…