सुरसरि गंगा किनारे आध्यात्म के उजाले के बीच श्रद्धालु राष्ट्रभक्ति के भाव में नजर आए। दशाश्वमेध घाट पर करीब एक लाख लोग गंगा महाआरती, क्रैकर-ड्रोन शो तक घाट पर ही जमे रहे। यहां 20 फीट का अमर जवान ज्योति स्मारक तैयार कर शहीदों को सलामी दी गई। 39 जीटीसी बैंड की ओर से ग्रेट हाईलैंड बैगपाइप की मिलिट्री धुन बजाकर मेजर स्टिक घुमाई गई।
बलिदानियों के बच्चों को कक्षा छह से लेकर 12 तक के उनके बच्चों के उच्च माध्यमिक स्तर तक के समस्त शैक्षणिक व्यय को वहन करने की जिम्मेदारी गंगा सेवा निधि ने लिया। गंगा आरती से पहले डॉ. रेवती साकलकर और उनके सहयोगी तबला वादकों ने भजन और राष्ट्र गीतों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान सैन्यधिकारियों के अलावा संस्था के सुशांत मिश्र सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।






