UP- जनगणना में इस बार पूछे जाएंगे 40 सवाल, जाति की जानकारी होगी दर्ज, 16 नवंबर से शुरू होगा दूसरा चरण

आगामी जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां चल रही हैं। इस चरण में नागरिकों से परिवार और सदस्यों से जुड़ी 40 जानकारियां ली जाएंगी। इसमें पहली बार जाति से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। जनगणना को लेकर संबंधित कर्मचारियों की एक सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।

दूसरे चरण की शुरुआत स्वगणना से होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसमें परिवार के सदस्यों से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद एक दिसंबर से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन और डेटा संग्रह करेंगे। जिन परिवारों ने स्वगणना के दौरान ऑनलाइन फॉर्म भर दिया होगा, उनके मामले में कर्मी आईडी के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिन परिवारों ने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा होगा, उनके यहां पहुंचकर जनगणना कर्मी खुद जानकारी दर्ज करेंगे।
परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारी
जनगणना के फॉर्म में परिवार के सदस्यों की बुनियादी जानकारी के साथ उनकी शैक्षणिक योग्यता, पेशा, रहन-सहन और अन्य सामाजिक-आर्थिक विवरण लिए जाएंगे। इसके अलावा जाति की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके आधार पर देश में परिवारों और लोगों से जुड़े विभिन्न सामाजिक और आर्थिक आंकड़े तैयार किए जाएंगे।
सही जानकारी भरें, डाटा रहेगा गोपनीय
अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना के दौरान मांगी गई जानकारी सही-सही उपलब्ध कराएं। इसके लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करने को भी कहा गया है। जनगणना से जुटाए जाने वाले आंकड़ों का इस्तेमाल कहीं दूसरी जगहों में नहीं किया जाएगा। जो भी जानकारी नागरिक देंगे वह गोपनीय रखा जाएगा। इसलिए जानकारी सही ही दें ।
और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…

    संभल हिंसा मामले में यूपी सरकार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका,UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

    सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि किसी आरोपी का कबूलनामा उसे नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत में रखने का आधार नहीं हो…