अयोध्या- देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।

 

 

देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार। मूर्तिकार के फरार होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में दुर्गा पूजा समितियों के लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उत्तम पाल के पास अयोध्या शहर, ग्रामीण क्षेत्र और अन्य जनपदों की करीब 125 दुर्गा प्रतिमाओं का ऑर्डर था। समितियों के लोगों ने प्रतिमाओं की बुकिंग के लिए मूर्तिकार को एडवांस रकम भी दे रखी थी।प्रतिमाएं तैयार करने के लिए लगाए गए बांस का भी करीब 2 लाख रुपये का भुगतान बकाया बताया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2 बजे के बाद उत्तम पाल अपनी टीम के साथ मौके से जाता हुआ दिखाई दिया। मूर्तिकार के फरार होने के बाद मौके पर तैयार की जा रही सभी दुर्गा प्रतिमाएं आधी-अधूरी रह गई हैं।

प्रतिमाओं के समय पर तैयार न होने की आशंका से दुर्गा पूजा समितियों के लोग परेशान हैं और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े  यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत
  • Related Posts

    UP MLC Chunav-: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने डाला वोट

      उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इन चुनावों…

    UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें

    सर्दियों के मौसम में बरेली एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल रविवार से बदल जाएगा। नए शेड्यूल में दिल्ली की फ्लाइट शनिवार के बजाय रविवार को संचालित होगी। नोएडा और नवी…