दर्दनाक हादसा:- धान से भरा ओवरलोड ट्रक बाइक सवारों के ऊपर पलटा,एक पत्रकार समेत 2 की मौत

बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर धान से भरा ओवरलोड ट्रक लोडर वाहन से टकराकर बाइक पर पलट गया। इससे बिसौली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों की दबकर मौत हो गई। क्रेन से ट्रक और जेसीबी से बोरियां हटवाई गई। इसके बाद शव निकाले जा सके। मरने वाले दोनों युवक बरेली के निवासी थे, जिनमें एक युवा पत्रकार भी शामिल था।

बरेली के बिशारतगंज निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह और नवप्रभात सिंह बिसौली की ओर आ रहे थे। नवप्रभात एक पोर्टल के पत्रकार थे, जो अपनी फुफेरी बहन की शादी का कार्ड देकर बिसौली होते हुए बरेली की ओर लौट रहे थे। फैजगंज बेहटा कस्बा के ओरछी चौराहे पर लोडर वाहन को बचाने के प्रयास में धान की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर इनकी बाइक पर पलट गया।

 

क्रेन से हटवाया गया ट्रक 
दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंचा। क्रेन से ट्रक हटाकर बाइक सवारों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जेब में मिले पहचान पत्र से युवकों की पहचान हो सकी। सड़क पर बोरियां पड़ी होने से जाम लग गया। जेसीबी से बोरियों को हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…