War: पुतिन का बड़ा बयान- यूक्रेन के साथ शांति समझौते के लिए तीसरे देश में मिलने को तैयार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से किसी तीसरे देश में मिलने को तैयार हैं। यह पहली बार है जब पुतिन ने रूस से बाहर किसी अन्य देश में मुलाकात की संभावना जताई है। विक्ट्री डे परेड के बाद मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ बातचीत से इनकार नहीं किया है।

 

पुतिन ने मुलाकात के लिए रखी शर्त
पुतिन ने इस मुलाकात के लिए एक अहम शर्त भी रखी है। उन्होंने कहा कि तीसरे देश में बैठक तभी हो सकती है जब दोनों देशों के बीच एक पूर्ण और लंबे समय तक चलने वाला शांति समझौता तय हो जाए। पुतिन के मुताबिक, यह मुलाकात केवल समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए होगी, न कि बातचीत करने के लिए। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेनी पक्ष मिलना चाहता है, तो वे मॉस्को भी आ सकते हैं। पुतिन ने स्पष्ट किया कि मुलाकात किसी भी समझौते का आखिरी कदम होना चाहिए, न कि बातचीत की शुरुआत।

पुतिन ने मिन्स्क समझौतों का क्यों दिया उदाहरण?
रूसी राष्ट्रपति ने जोर दिया कि शुरुआती बातचीत विशेषज्ञों को करनी चाहिए। उन्होंने पुराने ‘मिन्स्क समझौतों’ का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी चर्चाएं अक्सर घंटों चलती हैं लेकिन उनका कोई नतीजा नहीं निकलता। मिन्स्क समझौते 2014 और 2015 में बेलारूस में हुए थे। इनका मकसद यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में हिंसा रोकना था, लेकिन वे नाकाम रहे थे। पुतिन चाहते हैं कि इस बार विशेषज्ञ सब कुछ पहले ही स्पष्ट कर लें, ताकि राष्ट्रपति केवल समारोह में शामिल होने या दस्तखत करने के लिए मिलें।

यह युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और अब अपने पांचवें साल में है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी पुतिन ने चीन यात्रा के बाद जेलेंस्की से मिलने की इच्छा जताई थी। तब उन्होंने कहा था कि मुलाकात मॉस्को में हो सकती है, बशर्ते वह यूक्रेन के संवैधानिक ढांचे के भीतर हो और उसका कोई ठोस नतीजा निकले। अब पुतिन का रूस से बाहर मिलने का सुझाव शांति की दिशा में एक नया रास्ता खोल सकता है।

और पढ़े  केरल में बारिश का कहर: पांच की मौत, दो लापता, CM ने हर घंटे हालात की समीक्षा के दिए निर्देश
  • Related Posts

    अमेरिकी एफ-35 के पुर्जे हांगकांग कैसे पहुंचे?: पेंटागन ने शुरू की जांच, चीन के हाथ लगने की खबर से बढ़ी चिंता

    अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल एफ-35 के कुछ पुर्जों के हांगकांग पहुंचने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुर्जे ऑस्ट्रेलिया…

    जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती

    बासनी स्थित गणेश कॉलोनी की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग बुझाने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा कर दिया। फैक्ट्री में रखा केमिकल का…