कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर का निधन, डिप्टी CM शिवकुमार का भावुक पोस्ट

 

र्नाटक सरकार में मंत्री डी. सुधाकर का रविवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, कर्नाटक के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी सुधाकर ने बंगलूरू के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) में अंतिम सांस ली। वह पिछले दो महीनों से फेफड़ों के संक्रमण का इलाज करा रहे थे। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. चिन्नादुरई ने बताया, ‘माननीय मंत्री श्री डी. सुधाकर को 10 मई 2026 को सुबह 3:15 बजे इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मृत घोषित किया गया।’

 

डीके शिवकुमार ने किया याद
सुधाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर विधानसभा सीट से विधायक थे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने डी. सुधाकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमारे कैबिनेट सहयोगी और करीबी साथी डी. सुधाकर, जो बीमारी के इलाज के दौरान आज हमें छोड़कर चले गए, उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है।’ उन्होंने कहा कि डी. सुधाकर ने हिरियूर से विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के रूप में उत्कृष्ट जनसेवा की। शिवकुमार ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

और पढ़े  बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…