अयोध्या-समाजवादी पार्टी देश की तीसरी शक्ति, सपा के सामने भाजपा प्रत्याशियों की जमानत होगी जब्त – सांसद अवधेश प्रसाद

 

उत्तरप्रदेश में इन दिनों उप चुनावों को लेकर घमासान मचा हुआ है। पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करके जनता के सामने खुद को बेहतर साबित करने में जुटी हैं। इसी बीच अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि सपा उम्मीदवारों के सामने भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर हारेगी। समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि पीडीए के मुद्द साफ हैं। पीडीए संविधान बचाना, प्रदेश का विकास, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों से आमजन को निजात दिलाने के लिए संघर्षरत है।

जातीय जनगणना भी प्रमुख मुद्दा

कहा कि ‘खेती बचाओ सांड़ हटाओ’, ‘देश बचाओ भाजपा हटाओ’ पीडीए का नारा है। इसके साथ ही जातीय जनगणना भी एक मुद्दा रहेगा। इन सभी मुद्दों को लेकर जनता ने देश में समाजवादी पार्टी को तीसरी शक्ति बनाई है। समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों के सामने भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

और पढ़े  अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…