सुहागरात की वीडियो बनवाकर ब्लैकमेलिंग,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

शाहजहांपुर-

जिले में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की कथित रूप से सुहागरात की वीडियो बनवाकर और उसे किसी तरह लेकर आप दोस्त को ब्लैकमेल कर रहा है मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को  बताया कि थाना कोतवाली अंतर्गत हयातपुर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की शादी पिछले वर्ष फरवरी में हुई थी इसी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी शिवम मिश्रा से इसकी दोस्ती थी शिवम मिश्रा के कहने पर पीड़ित ने अपनी सुहागरात की वीडियो बनाई।

उन्होंने बताया किसके बाद पीड़ित युवक द्वारा बनाई गई वीडियो किसी तरह बरगलाकर शिवम ने हासिल कर ली वीडियो मिलने के बाद शिवम मिश्रा अपने दोस्त को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और रुपयों  की मांग करने लगा कई बार शिवम ने अपने दोस्त से रुपए ले भी लिए।

उन्होंने बताया कि आरोपी रुपयों की मांग करता था और रुपए न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।

मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा के विरुद्ध  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…