क्रिकेटर सुरेश रैना- ईडी के दफ्तर पहुंचे रैना, बेटिंग ऐप मामले में जारी पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला..

 

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच चुके हैं। उन्हें ईडी ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले ऐप (बेटिंग ऐप) से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी अब उनसे कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ कर रही है। साथ ही संघीय जांच एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान को भी दर्ज करेगी।

 

क्या है मामला?
माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हैं। ईडी अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों को समझने की उम्मीद है। बता दें कि, एजेंसी अवैध सट्टेबाजी एप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। ईडी इस मामले में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों और खिलाड़ियों से भी पूछताछ कर चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बेटिंग प्लेटफॉर्म बड़े-बड़े नामों का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे लूटने का काम कर रहे हैं। विज्ञापनों में दिए गए क्यूआर कोड सीधे सट्टेबाजी साइटों पर ले जाते हैं, जो भारतीय कानून का उल्लंघन है। जांच में यह भी सामने आया है कि ये प्लेटफॉर्म अक्सर खुद को स्किल-बेस्ड गेमिंग के रूप में पेश करते हैं, लेकिन फर्जी एल्गोरिद्म के जरिए अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं।

सुरेश रैना का शानदार क्रिकेट करियर
सुरेश रैना भारत के सबसे सफल मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 322 मैचों में करीब 8000 रन बनाए हैं। इसके अलावा वो तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रैना का आईपीएल करियर भी बेहद शानदार रहा है। 205 मुकाबलों में उन्होंने 5528 रन बनाए हैं और उन्हें ‘मिस्टर आईपीएल’ का टाइटल भी मिला है। चार बार सीएसके को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके 100* रन की पारी आज भी आईपीएल की यादगार पारियों में से एक मानी जाती है।
और पढ़े  नीट पीजी: सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड से मांगा जवाब, पूछा- प्रश्न और उत्तर कुंजी सार्वजनिक करने में क्या परेशानी?
  • Related Posts

    दिल्ली: घरेलू हिंसा के आरोप लगाने भर से नहीं मिलेगी राहत, सबूत देना जरूरी, अदालत ने खारिज की महिला की याचिका

    घरेलू हिंसा के मामले में केवल आरोप लगाने से महिला को कानूनी राहत नहीं मिल सकती। उसे अपने साथ हुई हिंसा या प्रताड़ना के आरोपों को सबूतों के जरिये साबित…

    सांसों पर गहराया संकट-: दिल्ली में 11 जगह एक्यूआई 400 पार, ग्रैप-2 लागू होने पर भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

    दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट गहरा गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप-2 के दूसरे चरण के आपातकालीन उपाय लागू होने के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में नवंबर के पहले ही सप्ताह…