किसी भी साली को न मिले ऐसा दुष्कर्मी जीजा: पहले बनाया हवस का शिकार, शादी हुई तो पति को भेज दी गंदी वीडियो, अब सगाई तुड़वाई

Spread the love

पनी बहन के घर रहने गई एक नाबालिग किशोरी से उसके जीजा द्वारा दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसका जीवन बर्बाद करने का मामला सामने आया है। आरोपी जीजा की हरकतों के कारण पीड़िता की पहली शादी टूट गई और दोबारा हुई सगाई भी टूट गई। पीड़िता की शिकायत पर बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज कर मामला आगामी कार्रवाई के लिए कासना (नोएडा) थाना पुलिस को भेज दिया है।

 

16 साल थी साली की उम्र
एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सगी बहन की शादी उत्तर प्रदेश के कासना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। वर्ष 2018 में पीड़िता की उम्र महज सोलह वर्ष थी और वह अपनी बहन के बुलाने पर उसके घर रहने के लिए गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान जीजा कृष्ण ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

 

साली के पति को भेज दी अश्लील वीडियो
2024 में पीड़िता के बालिग होने पर परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। शादी का पता चलते ही आरोपी जीजा ने वह अश्लील वीडियो पीड़िता के पति को भेज दी। इसके चलते पति ने शादी के एक साल के भीतर ही पीड़िता से तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करता रहा।

और पढ़े  भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल

दोबारा हुई सगाई तो उसे भी तुड़वा दी
परिजनों ने इसी वर्ष मार्च में पीड़िता की दूसरी सगाई बल्लभगढ़ की एक कॉलोनी में तय की थी। आरोपी जीजा को जब सगाई की बात पता चली, तो उसने वह अश्लील वीडियो पीड़िता के होने वाले जेठ को भेज दी, जिसके कारण यह सगाई भी टूट गई।

जीजा पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बार-बार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कृष्ण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चूंकि अपराध की शुरुआत और पहली बार दुष्कर्म की वारदात कासना थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए जीरो प्राथमिकी को आगामी कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए कासना थाना पुलिस को प्रेषित कर दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love