हल्द्वानी / बरेली रोड: 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म,छात्रा 2 महीने की है गर्भवती, आरोपी युवक गिरफ्तार

Spread the love

ल्द्वानी टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली चले गया। मां को जब छात्रा के गर्भवती का पता चला तो वह छात्रा को गर्भपात का दबाव बनाने लगी। छात्रा भागकर दिल्ली चले गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक और छात्रा को हल्द्वानी बुलाया। युवक को टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उधर छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हरिपुर शिवदत्त बरेली रोड निवासी संजय पाल (20) पुत्र रामस्वरूप टीपी नगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था। वहीं उसके पड़ोस में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। यहीं दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान युवक ने आठवीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उधर छात्रा की मां को दोस्ती की बात पता चल गई। इसलिए मां ने छात्रा का सिम तोड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। साथ ही ये बात युवक के रिश्तेदार को भी बताई।

युवक के रिश्तेदार ने दो महीने पूर्व युवक को दिल्ली काम के लिए भेज दिया। इस दौरान भी छात्रा अपने पिता के नंबर से चोरी छिपे युवक से बात करने लगी। उधर मां को शक होने पर मां ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई तो जांच में वह दो महीने की गर्भवती निकली। मां ने बेटी से गर्भ गिराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली संजय पाल के पास चले गई। उधर मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और युवक को फोन कर दिल्ली से बुलाया। युवक जैसे ही छात्रा के साथ पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच में गर्भवती की बात सामने आई है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना कराने की तैयारी..

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love