उत्तराखंड: 130 नई बसें परिवहन निगम के बेड़े में हुईं शामिल,सीएम धामी ने किया नई बसों का लोकार्पण 

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में आज 130 नई बसें शामिल हो गई हैं। देहरादून आईएसबीटी पर सीएम धामी ने बसों का लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई बसों के चलने से अब पहाड़ों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

विदेशों में बसे राज्य के लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं। 33 प्रतिशत राज्य कर बढ़ा है। 14 स्थानों पर नई बस स्टैंड बन रहे हैं। जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का राज्य में संचालन किया जाएगा। निगम के सभी कार्मिकों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल यात्रा में जरूर करें।

और पढ़े  उत्तरकाशी में हादसा: मंजगांव के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोग घायल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…