काली कमाई का यूपी में एक और ‘किंग’, एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

गरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के संपत्ति विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक गिरीश चंद पर विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी आय के सापेक्ष 18.98 लाख रुपये का अधिक व्यय किया। जांच के दौरान कोई साक्ष्य नहीं दे सके। इस पर शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

 

 

एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त लिपिक गिरीश चंद मूलरूप से औरैया के बिधूना स्थित कुदरकोट के रहने वाले हैं। वर्तमान में शास्त्रीपुरम ए ब्लाक में रह रहे हैं। उनके खिलाफ शासन में शिकायत पर मार्च 2024 में खुली जांच के आदेश हुए थे। मामले में जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसमें सामने आया कि गिरीश चंद ने जांच के लिए निर्धारित अवधि में आय के समस्त वैध स्रोत से 67.63 लाख रुपये की आय अर्जित की। उन्होंने संपत्ति अर्जित करने और भरण पोषण पर 86.61 लाख रुपये खर्च किए। इसके संबंध में वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर विजिलेंस थाने में निरीक्षक रविशंकर पांडेय की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई।

हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर करें शिकायत
एसपी विजिलेंस ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कराई जाती है। सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
आय से अधिक संपत्ति का यह कोई पहला मामला नहीं है। विजिलेंस में लगातार शिकायत आ रही हैं। इनमें रिश्वत की मांग करने से लेकर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत भी शामिल हैं। आधा दर्जन से अधिक केस में विवेचना चल रही है। साक्ष्य संकलन करने के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया जाता है।
और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…