चंपय राय सहयोगियों से बोले- SIT की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा, यहां रुकने की चर्चा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक वह यहीं रहकर हर आवश्यक सहयोग देंगे।

बताया जा रहा है कि चंपत राय 23 जून से राम मंदिर परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में ही निवास कर रहे हैं। हाल के दिनों में वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और मंदिर की नियमित प्रशासनिक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े लोगों और सहयोगियों से लगातार संपर्क में हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की और करीब एक घंटे तक बंद कमरे में वार्ता की।

सूत्रों के अनुसार गोपाल राव ने भी बृहस्पतिवार की देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर चंपत राय से मुलाकात की। उनके एक सहयोगी ने बताया कि चंपत राय का कहना है कि एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय का मानना है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट होगी। इसलिए उन्होंने फिलहाल अयोध्या से बाहर नहीं जाने का निर्णय लिया है। 

चंपत राय की सुरक्षा बढ़ाई गई

चंपत राय की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। तीर्थ क्षेत्र भवन के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और आने-जाने वालों पर पहले की तुलना में अधिक निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उनकी गतिविधियों और आवागमन पर भी नजर बनाए हुए हैं। खुफिया विभाग ने प्रशासन को रिपोर्ट देकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद उनकी निगरानी की जा रही है।

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती

 

व्यवस्थाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े

कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने कहा कि मुलाकात के दौरान चंपत राय के स्वास्थ्य, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, राम मंदिर की व्यवस्थाओं तथा हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि चंपत राय ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे नए निर्णयों और व्यवस्थाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

चंपत राय जीवनभर भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं और एक अनुशासित संगठन कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, उनमें चंपत राय का पूरा सहयोग और समर्थन है। गोविंद देवगिरी के इस बयान को हाल के विवादों के बीच चंपत राय के रुख को लेकर आई अटकलों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…