नैनीताल- भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री पर पॉक्सो, अपहरण का केस, भेजा जेल, हरिद्वार में हुई गिरफ्तार

 

 

नैनीताल से गुमशुदा किशोरी को लेकर फरार भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सा परीक्षण के बाद किशोरी और युवक को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।

बीती आठ अक्तूबर को एक महिला ने कोतवाली में उसकी 16 वर्षीय किशोरी के गुम होने की शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को किशोरी को युवक के साथ हरिद्वार से पकड़ लिया। देर रात पुलिस युवक और किशोरी को लेकर नैनीताल पहुंची। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी व युवक के मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि घटना के बाद युवक के परिजनों ने उसे जायदाद से बेदखल भी कर दिया था।

 

मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…