हल्द्वानी / गोरापड़ाव- जंगल से सागौन के इतने पेड़ काट ले गए तस्कर..,गिल्टे लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा

गोरापड़ाव स्थित जंगल से तस्करों ने सागौन के पांच पेड़ काट दिए। तस्कर तीन पेड़ ले जाने में सफल रहे। वन विभाग की टीम ने सागौन के गिल्टे लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी पकड़ा है। वन विभाग का दावा है कि पेड़ काटने वालों को चिह्नित कर लिया है। जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के अंतर्गत रामपुर रोड से बरेली रोड को जाने वाले मार्ग पर गोरापड़ाव बीट में बीती 12 अक्तूबर की रात तस्करों ने सागौन के पांच पेड़ काट दिए। 13 अक्तूबर को पेड़ कटने का पता चलने पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। इस दौरान वहां एक ट्राॅली खड़ी थी जिसमें काटे गए दो पेड़ों के गिल्टे रखे थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार तस्कर जिन पेड़ों को काटकर ले गए हैं वे आंधी-तूफान में गिर गए थे। हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित जोशी ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद आसपास लोगों से पूछताछ की गई है। पेड़ काटने वालों की पहचान कर ली गई है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।
और पढ़े  रुड़की: खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, चमोली में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार
  • Related Posts

    उत्तराखंड मौसम- मानसून की धीमी हुई रफ्तार, चढ़ने लगा पारा, कल बारिश का येलो अलर्ट

    उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से…

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मिली मान्यता, आदेश जारी

    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से आदेश…