Uttarakhand: राज्य कर विभाग की नजर पर पटाखा व ड्राई फ्रूट्स व्यापार, 50 करोड़ की GST वसूली गई

Spread the love

 

 

त्योहारी सीजन में पटाखा व ड्राई फ्रूट्स का व्यापार राज्य कर विभाग के रडार पर है। राज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत प्रदेश में अलग-अलग जिलों में पटाखा व्यापारियों पर की गई कार्रवाई में अब तक 50 करोड़ की जीएसटी वसूली गई है।

दीपावली पर्व पर पटाखों व ड्राई फ्रूट्स की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने माल का स्टॉक कर लिया है। पटाखा पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। प्रदेश में पटाखे व ड्राई फ्रूट्स बाहरी राज्यों से आता है। राज्य कर विभाग की विशेष रूप से पटाखा व ड्राई फ्रूट्स के कारोबार व बाहर से आने वाले माल पर है। बीते सप्ताह के भीतर विभागीय टीमों ने देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में पटाखा व्यापारियों पर कार्रवाई कर 50 करोड़ की जीएसटी वसूली की है।

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले माल वाहक वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा ई-वे बिल ट्रेकिंग के माध्यम से बाहर से आने वाले माल की निगरानी है। अपर आयुक्त अनिल सिंह का कहना है कि राज्य आयुक्त के दिशानिर्देश पर प्रदेश भर में जीएसटी चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान जारी है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- लोअर मॉल रोड न खोलने पर भड़के व्यापारी, सड़क पर लेट गए पुनीत टंडन
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love