हरिद्वार Accident: हाईवे पर क्रेन से टकराई बस, कई घायल, 3 लोग गंभीर, चालक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला

बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रोडवेज बस निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर खड़ी क्रेन से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मेरठ डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी। रात करीब 10 बजे जैसे ही बस बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप पहुंची, तभी वह सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री भीतर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। बस के चालक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पर थाना प्रभारी अंकुर शर्मा और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया।शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटे आई हैं। जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया हैं।
और पढ़े  देहरादून: लेखक गांव में राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ, 60 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…