महर्षि वाल्मीकि जयंती: UP-दिल्ली में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तरों की भी छुट्टी

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

वाल्मीकि जयंती पर आज यूपी के मंदिरों में होगा रामचरित मानस पाठ
वहीं, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में भक्ति और संस्कृति के संगम के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश भर के देव मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर रामचरित मानस पाठ, अखंड रामायण, वाल्मीकि रामायण पाठ, सुन्दरकांड, भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 07 अक्तूबर को सभी 75 जिलों में एक साथ यह आयोजन किया जाएगा। हर जिले को एक लाख की दर से 75 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। यह राशि कलाकारों के मानदेय और कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च की जाएगी। उन्होंने इसके अनुसार बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में वृहद कार्यक्रम होगा। इसके अलावा तुलसीदास आश्रम राजापुर, वाल्मीकि आश्रम बिठूर (कानपुर), वाल्मीकि आश्रम श्रावस्ती, अयोध्या और प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर जिले में आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है।

दिल्ली में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार, 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में आज दिल्ली में भी सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी विभाग और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज राजधानी में विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

और पढ़े  दिल्ली: पांच सितारा होटल की पार्किंग में पूर्वोत्तर की युवती से बदसलूकी, कार में खींचने की कोशिश
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…