अयोध्या- राम दरबार की मूर्तियां तैयार.. मूर्तिकार बोले – खास पत्थरों से हुआ निर्माण

Spread the love

 

 

योध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पांच जून को होने वाले राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच सभी आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का समय और मुहूर्त निश्चित हुआ है।

 

राम दरबार के मूर्तिकार सत्यनारायण ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए साढ़े चार फीट का राम दरबार निर्मित किया गया है। इसी के अनुसार प्रभु श्रीराम, माता सीता, भगवान सूर्य, मां दूर्गा, हनुमान जी, सप्त ऋषि, भरत, शत्रुघ्न, भारत मां व अन्नपूर्णा जी की की मूर्तियों का निर्माण किया गया है। भगवान श्रीराम व सीताजी की प्रतिमा का निर्माण एक खास तरह के पत्थर से किया गया है जबकि अन्य मूर्तियों का निर्माण दूसरे पत्थरों से किया गया है।

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसके लिए 3 जून से अनुष्ठान प्रारंभ कर दिए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच जून को केवल 15 मिनट का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। इससे पहले सुबह 2:30 घंटे तक पूजन अनुष्ठान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ होगा। इसी दिन यज्ञ मंडप की भी पूजा होगी। यज्ञ मंडप के निर्माण का काम एक जून तक पूरा कर लिया जाएगा। तीन जून को यज्ञ मंडप पूजन, अग्नि स्थापना का अनुष्ठान होगा। चार जून को विभिन्न अधिवास व पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ पांच जून को मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान में कई परंपराओं के संत-धर्माचार्य सहित आरएसएस, विहिप व राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान के यजमानों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, पूजन के वैदिक आचार्यों का चयन किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पंडित इंद्रदेव मिश्र व आचार्य प्रवीण शर्मा को दी गई है।

और पढ़े  राममंदिर दान चोरी: कौन हैं अनिल मिश्रा जो गिनते थे राशि के पैसे? तीन और नामों के हुए खुलासे, जानिए...

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love