अयोध्या:- राममंदिर को उड़ाने की साजिश: आसपास के इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, अपिरिचत को न रोकने की हिदायत

Spread the love

 

रीदाबाद में जिले के मिल्कीपुर निवासी एक संदिग्ध आंतकी के पकड़े जाने के बाद अयोध्या में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि राममंदिर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। इसको देखते हुए पिछले तीन-चार दिनों से राममंदिर व आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार रात सुरक्षा बलों ने राममंदिर के आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को हिदायत दी कि अपने घर में अपरिचित को न रोकें।

 

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे की अगुवाई में सुरक्षाबलों ने राममंदिर के आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार रात भ्रमण कर संदिग्ध मिले युवकों से पूछताछ की। कटरा, दुराही कुंआ, जैन मंदिर के पीछे, टेढ़ीबाजार आदि क्षेत्रों में रह रहे लोगों को घर में किसी भी अपरिचित को न रोकने की हिदायत दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि कोई संदिग्ध, व्यक्ति व वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

एसपी सुरक्षा ने बताया कि राममंदिर से सटे इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सभी कैमरे काम कर रहे हैं, पूरा इलाका कैमरे की नजर में है। कुछ इलाकों में प्रकाश व्यवस्था का अभाव था, ऐसे इलाकों में नए सिरे से प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। कई जगहों पर झाड़ियां उग आई हैं, इसको साफ करने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। मंदिर के आसपास की दुकानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की गई है।

और पढ़े  शोरूम से 4 करोड़ के आभूषण चोरी: पुलिस ने एक को देर रात दबोचा, सेल्समैन ने जन्मदिन पार्टी में रची साजिश

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love