इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में ढेर- 1 लाख का इनामी गैंगस्टर असद मुठभेड़ में हुआ ढेर, सुबह-सुबह तड़तड़ाई गोलियां, यूपी समेत इन राज्यों में थी तलाश

 

 

मथुरा में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी यूपी के साथ ही राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों तलाश थी। शातिर पर तीन दर्जन से अधिक हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे।v

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आरोपी फाति उर्फ असद को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीजीपी ने बताया कि फाति छैमार गिरोह का सरगना था और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में लूट, डकैती और हत्या के तीन दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। संगठित अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई में उसकी मौत को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद मथुरा पुलिस ने गैंगस्टर को घेरा था। खुद का घिरता देख गैंगस्टर ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। इस दौरान गैंगस्टर को गोली लगी। मौका पाकर उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले। पुलिस घायल बदमाश को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
और पढ़े  लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…