न करें आप ये गलती:- मां ने सुबह 3.30 बजे पिलाया बच्ची को दूध, कुछ देर बाद हुई बेसुध, हाथ-पैर फूले और चली गई बच्ची की जान

Spread the love

रियाणा के होडल स्थित गांव सौंदहद में मां ने  दूध पिलाने के दौरान छह महीने की बच्ची की हालत खराब हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत का कारण सांस की नली में दूध जाना बताया जा रहा है। बच्ची को मौत से परिवार में मातम छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव सौन्दहद निवासी देवेंद्र की पत्नी ने करीब छह महीने पूर्व में परीधि को जन्म दिया। बच्ची के जन्म की खुशी में परिवार ने जश्न भी मनाया, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे जैसे ही मां ने बच्ची को दूध पिलाया तो बच्ची बेसुध हो गई। परिवार के हाथ पांव फूल गए और तुरंत बच्ची को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे मौत के लिए जिम्मेवार यह कारण
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलकांत ने बताया कि कई बार दूध बच्चे की फूड पाइप की बजाय विंड पाइप में चला जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में ट्रेकिया कहते हैं। विंड पाइप से दूध फेफड़ों में चला जाता है, जिससे बच्चे की सांस रुक जाती है। इसलिए बच्चे को लिटाकर दूध पिलाने से परहेज करना चाहिए। डिलीवरी के बाद मां को ब्रेस्ट फीडिंग संबंधी डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए, ताकि फीडिंग संबंधी सही तरीके बारे जाना जा सके। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के समय यह जानकारी महिलाओं को मुहैया करवाई भी जाती है।

नवजात को दूध पिलाते समय बरतें यह सावधानियां
दूध पिलाते समय बच्चे का सिर पैरों से ऊंचा रखें। दूध पिलाकर बच्चे को उठकर कंधे लगाकर पीठ पर थपकियां दें। यह सुनिश्चित जरूर करें कि बच्चा दूध पीकर डकार जरूर ले। बच्चे को लिटाकर दूध पिलाने से परहेज करें। अगर बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो तो बिना देरी डॉक्टर से संपर्क करें। सांस लेते समय आवाज आने पर भी ध्यान रखें और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं।

Spread the love
और पढ़े  क्या पश्चिम एशिया में फिर बिगड़ेंगे हालात? लाल सागर में हूती लड़ाकों ने सऊदी जहाजों को बनाया निशाना
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love