लालकुआं- मुकेश बोरा की गिरफ्तारी:- पीड़िता से हुई पूछताछ, मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के 164 के बयान दर्ज; घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य,गिरफ्तारी पर भी बोली पुलिस

Spread the love

लालकुआं- मुकेश बोरा की गिरफ्तारी:- पीड़िता से हुई पूछताछ, मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के 164 के बयान दर्ज; घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य,गिरफ्तारी पर भी बोली पुलिस

मुकेश बोरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कोर्ट में बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग के 164 के बयान दर्ज किए गए। किशोरी की ओर से बताए घटनास्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया है। लालकुआं निवासी महिला ने भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने मुकेश बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को महिला की बेटी ने भी मुकेश बोरा पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने मुकेश बोरा पर पॉक्सो की धारा बढ़ा दी थी।

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग के 164 के बयान दर्ज हुए। सूत्र बताते हैं कि नाबालिग ने वही आरोप लगाए हैं जो उसने बुधवार को पुलिस के समक्ष लगाए थे। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस नाबालिग को घटनास्थल पर लेकर गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुबूत जुटाए। इससे पहले पुलिस किशोरी की मां को भी होटल ले जाकर सुबूत जुटा चुकी है। सीओ लालकुआं संगीता ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग के 164 के बयान हो गए हैं। कहा कि नाबालिग के बताए स्थान पर पुलिस ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस लेगी विधिक राय
पुलिस ने अब तक मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने के लिए टीम नहीं बनाई है। अब पुलिस मामले में विधिक राय लेने पर विचार कर रही है। सीओ संगीता ने बताया कि गिरफ्तारी टीम नहीं बनाई गई है। पुलिस विधिक राय लेने के बाद कार्रवाई करेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- आयोग ने जारी किया वाहन चालक भर्ती का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों की होगी दक्षता परीक्षा

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    हरिद्वार- निहंग विवाद पर बोले CM धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति, नहीं करने देंगे खिलवाड़

    Spread the love

    Spread the loveहरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की संस्कृति है कि जो इस देवभूमि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *