नैनीताल / रामनगर: शादी का झांसा देकर युवती के साथ रामनगर में दुष्कर्म,फिर दे दी धमकी

नैनीताल / रामनगर: शादी का झांसा देकर युवती के साथ रामनगर में दुष्कर्म,फिर दे दी धमकी

काशीपुर की एक युवती के साथ रामनगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार माह पूर्व की वारदात बताते हुए मुरादाबाद के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीडि़ता ने आरोपी के साथ आए उसके तीन दोस्तों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।

काशीपुर निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि मुरादाबाद निवासी योगेश से उसकी मित्रता थी। मई में योगेश अपने तीन दोस्तों मुकेश, विजयपाल और राजीव के साथ रामनगर घूमने आया। उसके बहकावे में आकर वह भी घूमने के लिए रामनगर पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार, योगेश ने शादी का झांसा देकर एक होटल में उसके साथ जबरन संबंध बना लिए। घटना के एक माह बाद वह शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने बताया कि योगेश और उसके तीन दोस्तों ने उक्त घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से और लोकलाज के भय से उसने अपने परिजनों से यह बात छिपा ली थी। अब साहस जुटाकर वह आरोपियों पर कार्रवाई चाहती है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मुरादाबाद निवासी योगेश के खिलाफ दुष्कर्म और और धमकाने और उसके तीन दोस्तो के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और आरोपी को सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…