नैनीताल: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया- पत्रकारों के लिए भी सुरक्षा कानून बनाने पर दिया जाये जोर

नैनीताल: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया- पत्रकारों के लिए भी सुरक्षा कानून बनाने पर दिया जाये जोर

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की नैनीताल इकाई की बैठक नैनीताल क्लब में आयोजित की गई। इसमें पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने पर जोर दिया गया।

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी पहुंचे। यहां पहुंचने पर नैनीताल के पत्रकारों ने उनका स्वागत किया। रास बिहारी ने कहा एनयूजे-आई देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है। कहा कि जिस तरह अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न पेशों के लिए पंजीकरण की देश में व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था पत्रकारों के लिए भी होनी आवश्यक है।

और पढ़े  देहरादून- चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव, 50 लाख ने किए दर्शन, बीकेटीसी अध्यक्ष बोले-सुगम दर्शन कराना प्राथमिकता
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…