नैनीताल शहर में शनिवार को पर्यटकों की भीड़ बढ़ते ही टैक्सी चालकों की मनमानी सामने आई। भवाली से नैनीताल और रूसी बाइपास से नैनीताल आने के नाम पर पर्यटकों से निर्धारित किराये से कई गुना अधिक रकम वसूली गई। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैक्सी वाहन कब्जे में लिए और चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
दूसरे मामले में गाजियाबाद से नैनीताल घूमने पहुंचे नील गुप्ता ने रूसी बाइपास पर अपना वाहन पार्क किया और नैनीताल आने के लिए शटल सेवा ली। आरोप है कि शटल में लगे टैक्सी वाहन यूके 04 टीए 4433 के चालक ने दो पर्यटकों से नैनीताल पहुंचाने के लिए 600 रुपये की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने चालक को फटकार लगाई तो वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
तीसरे मामले में शनिवार दोपहर कोतवाल हरपाल सिंह तल्लीताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक टैक्सी चालक भवाली के लिए सवारी भर रहा था। चालक पर 50 रुपये निर्धारित किराये के बजाय प्रत्येक सवारी से 200 रुपये वसूलने का आरोप था। कोतवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा और संबंधित टैक्सी को चौकी में खड़ा करा दिया।








