किच्छा:- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी !

Spread the love

किच्छा:- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी !

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आज अटल जी और महामना मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयंती है। इस अवसर पर हम इन दोनों महान आत्माओं को याद करते हैं और उनसे जीवन में प्रेरणा लेकर प्रयास करते हैं कि हम सब भी उनके बताए मार्ग पर चलें! कंधे-से-कंधा लगाकर, कदम-से-कदम मिलाकर हमें अपनी जीवन-यात्रा को ध्येय-सिद्धि के शिखर तक ले जाना है। भावी भारत हमारे प्रयत्नों और परिश्रम पर निर्भर करता है। हम अपना कर्तव्य पालन करें, हमारी सफलता सुनिश्चित है। कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई कुशल वक्ता के साथ साथ प्रखर लेखक, पत्रकार,कवि और कोमल हृदय के इंसान थे। देश के प्रति उनके भीतर गजब की देशभक्ति कूट कूट कर भरी हुई थी। वो विपक्ष में रहकर भी अपनी भूमिका बखूबी निभाते थे,उनके मुख से मृद शब्दो का ही प्रयोग होता था वो सत्तापक्ष से सवाल भी कुटीले अंदाज से करते थे और जब वो देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने विपक्ष की बात को हमेशा गंभीरता से लिया। जो उन्हे सब राजनेताओं से अलग रखती थी। अटल जी का किरदार इतना बड़ा था कि वो बड़ी से बड़ी बातो को भी कुटिल अंदाज में कविता के माध्यम से बयां कर दिया करते थे और अपने लोगो के गलत कार्यों की भी खुले मन से आलोचना करते थे। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना व वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, महामंत्री गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, देवेंद्र शर्मा, पूरन भट, सुरेंद्र चौधरी, धनीराम, कमलेश राठौर, विनोद कोली, चंदन जायसवाल, लता सिंह, आरती दुबे, शैल शुक्ला, रीता पांडे, सुनीता गंगवार, मुकेश राठौर, नंदू प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, राम अवतार अग्रवाल, कविता मान, परमजीत सिंह, विशाल गुप्ता, जीत सिंह, मनजीत सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे !

और पढ़े  नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *