पुंछ आतंकी हमला:- बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि।

पुंछ आतंकी हमला:- बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि।

जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया।
यहां सेना ने दोनों बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, सीएम धामी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। <strong>पुंछ आतंकी हमला:- बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि।</strong>इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। घर पर शहीदों के पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदानी हो गए थे। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह थे। पहले बलिदानी के पार्थिव शरीर को दो दिन पहले उत्तराखंड लाया जाना था, लेकिन कई कारणों से नहीं लाया जा सका।
गौतम की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बमियाला में किया जाएगा।

और पढ़े  गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: परिणाम घोषित, हिमांशु अध्यक्ष और सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक काबिज
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…