मोटाहल्दू: स्वागत गीत, लक्ष्यगीत के साथ एनएसएस शिवर का शुभारंभ!

मोटाहल्दू: स्वागत गीत, लक्ष्यगीत के साथ एनएसएस शिवर का शुभारंभ!

ग्राम हाथीखाल में रा बा इ का धौलाखेड़ा नैनीताल की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राथमिक विद्यालय हाथीखाल में मुख्य अतिथि ग्राम हाथीखाल की ग्राम प्रधान निशा भट्ट, प्रधानाचार्या सीमा कठेरिया व स्टाफ तथा प्रा पा हाथीखाल की प्रधानाध्यापिका व स्टाफ , त्रिवेणी कला संगम की दीपा कबड़वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इन्द्रमणि बडोनी के चित्र का अनावरण करते हुए लोक संस्कृति दिवस भी मनाया गया मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान व प्रधानाचार्या सीमा कठेरिया, पुष्पा भैंसोरा, बीना फुलेरा सभी के द्वारा बालिकाओं को कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दी गयी तथा सेवा, सम्मान, अनुशासन व सहयोग के साथ रहकर समाज के प्रति जिम्मेदार बनकर एक सफल मानव बनने की अपील की गयी । कार्यक्रम अधिकारी रजनी मिश्रा व सहायक अनिता उपाध्याय के निर्देशन में बालिकाओं ने वन्दना, स्वागत गीत, लक्ष्यगीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…