नगर अध्यक्ष हल्द्वानी नवीन पंत ने फ्रंट लाइन वर्करो को पानी एवं जूस वितरित किया गया।

आज सेवा ही संगठन के तहत भाजपा नगर अध्यक्ष हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष आदरणीय श्री नवीन पंत जी के नेतृत्व में नगर में वैक्सीनेशन सेंटरों एवं विभिन्न स्थानों पर सेवा कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर और जरूरतमंदों को पानी एवं जूस वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवीन पंत जी ने कहा कि सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।और रक्तदान शिविर में जाकर जरूर रक्तदान करें और किसी के जीवन बचाने में मदद करें।
साथ ही भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) की महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने नेतृत्व में महिला मोर्चा सदस्यों का भी सेवा अभियान जारी है महिला सदस्यों ने आज मास्क, सैनिटाइजर,जूस,पानी,खाना वितरित किया।
आज के वितरण में अलग अलग स्थानों पर नगर महामंत्री दिशांत टंडन,ज्ञानेंद्र जोशी उपाध्यक्ष अंशुल पांडे,मंत्री अनिल चंदोला,मीडिया प्रभारी पंकज जोशी,महिला मोर्चा महामंत्री प्रेमलता पाठक,सोशल मीडिया प्रभारी विनीता वर्मा,आरती कपूर आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…