नैनीताल / कालाढूंगी : दर्दनाक दुर्घटना – नैनीताल घूमकर वापस घर लौट रहे परिवार की कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी,मां और बेटी की दर्दनाक मौत..

घूमकर वापस घर लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार परिवार के अन्य दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन चला रहे तिलक राज सुरक्षित बच गए, जिनकी सूचना पर कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जीवन नगर, सोनीपत (हरियाणा) निवासी तिलक राज (47) अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। शनिवार दोपहर नैनीताल से लौटते वक्त उनकी कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
कार में तिलक राज के साथ उनकी पत्नी रिया (42), पुत्री डिंपल(19), काव्या (13) व साले का पुत्र कार्तिक निवासी संतनगर दिल्ली सवार थे। इस हादसे में तिलक राज की पत्नी रिया और पुत्री डिंपल की कार के अंदर दब जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई से बाहर निकाला। एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि घायलों को कालाढूंगी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में घायलों का उपचार चल रहा है। एसओ ने बताया कि मृतकों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…