UTTARAKHAND Panchayati Raj System : सरकार की सीधी तयारी ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधे चुन सकेगी जनता, सीधा चुनाव कराने की तैयारी पर जोर .

राज्य में पंचायती राज व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन की तैयारी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले पंचायत चुनावों में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करेगी। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के कार्यों का भी विभाजन किया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने इसके संकेत दिए हैं।

पंचायतीराज व्यवस्था के तहत पंचायत चुनावों में अभी तक ग्राम प्रधानों, सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों का सीधा चुनाव होता है। इसके बाद ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुने गए सदस्य अलग से मतदान करते हैं। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। साथ ही सदस्यों की खरीद-फरोख्त के आरोपी भी हर चुनाव में लगते रहते हैं।

ऐसे में इस चुनाव प्रणाली में सुधार की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इसके लिए सरकार एक हाई पावर कमेटी का गठन करने जा रही है, जो दूसरे राज्यों में लागू व्यवस्था का अध्ययन करने के साथ ही तमाम पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। इसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत चुनाव की व्यवस्था में परिवर्तन के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों का भी विभाजन किया जाएगा। इस पर भी कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।

और पढ़े  रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…