चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब तक 53 लाख 23 हजार 401 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, बदरीनाथ धाम में अब तक 18.10 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि गंगोत्री धाम में पहली बार 8.41 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या 7.50 लाख के पार पहुंच चुकी है। वहीं केदारनाथ धाम में अब तक 15.57 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
चारों धामों में इस यात्रा काल में अब तक कुल 53,23,401 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या करीब 46 लाख थी। खास बात यह है कि यात्रा में अभी करीब डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की भीड़
चारधाम यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष अब तक 3 लाख 52 हजार 765 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। बीते कई वर्षों की तुलना में इस बार यहां श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों और धामों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य और जिला स्तर पर संबंधित अधिकारी यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5 जिलों के मतदाताओं का यूपी की वोटर लिस्ट से मिलान, आयोग ने शुरू किया डीएसई विद पीएसई अभियान
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    देहरादून: आंगनबाड़ी केंद्र डाकरा का मामला, महालक्ष्मी किट में मिली एक्सपायरी खाद्य सामग्री, विभाग सख्त

    आंगनबाड़ी केंद्र डाकरा में महालक्ष्मी किट में एक्सपायरी खाद्य सामग्री वितरित कर दी गई। इस मामले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और वैधता अवधि के संबंध में महिला सशक्तीकरण एवं…