देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू, 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 को मतगणना

त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। चुनाव आगामी 12 अक्तूबर को होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद की जिन ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है, उन क्षेत्रों के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। यह आचार संहिता उपचुनाव की मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपचुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देहरादून की ओर से जारी आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रेषित की गई है।
कहां किन पदों पर होगा चुनाव 

विकासखंड
चकराता-ग्राम पंचायत सदस्य-26
कालसी-ग्राम पंचायत सदस्य-14
विकासनगर-ग्राम पंचायत सदस्य-03, क्षेत्र पंचायत सदस्य-01(सभावाला, सामान्य)
सहसपुर-ग्राम पंचायत सदस्य-06, क्षेत्र पंचायत सदस्य-01 (क्यारकुली भट्टा, महिला)
रायपुर-ग्राम पंचायत सदस्य-10
डोईवाला-ग्राम पंचायत सदस्य 08

 

चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्रों की बिक्री-30 सितंबर और एक अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच-03 अक्तूबर
नाम वापसी-04 अक्तूबर
चुनाव चिन्ह आवंटन-05 अक्तूबर
निर्वाचन दिन-12 अक्तूबर
मतगणना-14 अक्तूबर

और पढ़े  उत्तराखंड: खुद से पहले जरूरतमंद छात्रों की फिक्र, लवप्रीत की सोच ने छू लिया CM धामी का दिल
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…