अमरोहा: विधायक के फार्म हाउस पर दुष्कर्म को लेकर महिला आयोग सख्त, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजकर सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देने को कहा है।

 

भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र भेजकर घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस आधार पर आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी को भेजे पत्र की कॉपी उन्हें भी भेजी है। चौधरी ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी को पत्र भेजकर मामले की समयबद्ध और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

 

निर्देश दिए हैं कि जांच में बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घटना से जुड़े फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और आरोपियों के सहयोगी अथवा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जाए। दोषी पाए जाने वाले पुलिस और अन्य कर्मियों के खिलाफ त्वरित विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक चिकित्सकीय, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

 

दरोगा निलंबित 
फार्म हाउस में पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को गृह विभाग की जांच टीम बताकर ठहराने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को रविवार को निलंबित कर दिया गया है। उनका इन लोगों से कोई संपर्क या संबंध तो नहीं है इसकी भी जांच की जा जाएगी।

और पढ़े  बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे, दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत

 

 

विधायक ने किया पलटवार 

 

  • पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। अब इसके जवाब में उमेश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये पलटवार किया है।
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका, 8 हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू

    मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर 136 पर्वतारोही बेस कैंप व अन्य स्थानों पर फंस गए हैं, जबकि बागेश्वर जिले में 43 पर्वतारोहियोें को सुरक्षित…