उत्तराखंड: 2 दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम साफ होने पर प्रशासन ने हटाई रोक, यात्रियों को राहत

मौसम के कारण पिछले दो दिनों से रोकी गई चारधाम यात्रा आज सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। चारधाम यात्रा नियंत्रण संगठन, ऋषिकेश से मिले निर्देशों के बाद मौसम के अनुकूल होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा से रोक हटाई गई। इसके साथ ही यात्रियों को चारधाम की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है।

प्रशासन ने सभी पुलिस और तहसील प्रशासन को यात्रा को नियमित और निर्बाध रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है, ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। संबंधित विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और किसी भी तरह की समस्या के त्वरित समाधान के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

 

पौड़ी जिले में सबसे अधिक सड़क बंद

राज्य में 79 ग्रामीण समेत 123 सड़क बंद है। इसमें सबसे अधिक पौड़ी प्रभावित है, जिले में 27 मार्ग बंद है। इसके अलावा अल्मोड़ा 20, बागेश्वर दो, चमोली 14, चंपावत में एक मार्ग बंद है। देहरादून छह, नैनीताल 22, पिथौरागढ़ 13, रुद्रप्रयाग चार, टिहरी आठ और उत्तरकाशी जिले में छह मार्ग बंद है। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

और पढ़े  चंपावत: सर्किट हाउस पहुंचे CM धामी, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…