चमोली: छात्रसंघ चुनाव, नामांकन रद्द कराने को एबीवीपी का हंगामा, पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ा छात्र

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एबीवीपी ने एनएसयूआई समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशन बर्त्वाल का नामांकन रद्द करने की मांग की। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने चमोली-कुंड हाईवे पर कुछ देर जाम भी लगाया।

इसी बीच एक छात्र पेट्रोल लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने फायर वाहन की मदद से नीचे उतारा। एबीवीपी का आरोप है कि पिछले वर्ष किशन बर्त्वाल के खिलाफ महाविद्यालय प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की थी, इसलिए वे चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे।
प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने कहा कि पिछले वर्ष मामला दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था और इस वर्ष पूरी पारदर्शिता से चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किशन बर्त्वाल चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह वैध हैं, जबकि एबीवीपी ने चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई है।
और पढ़े  उत्तराखंड में मौसम खराब: मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…