देहरादून: महिला को जबरन कार में बैठाने का मामला, एक गिरफ्तार, लेन-देन के विवाद में डराने पहुंचे थे आरोपी

देहरादून रायपुर क्षेत्र में महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को व्यापारिक लेन-देन के विवाद में डराने के लिए पहुंचे थे। मामले में चार अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को कानन कुंज, सहस्रधारा रोड निवासी महिला सुषमा वर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे नाला पानी चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
संदिग्धों और वाहन के संबंध में सुराग जुटाए गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रायपुर थाना और एसओजी देहात की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही महिला से जानकारी लेकर संदिग्धों और वाहन के संबंध में सुराग जुटाए गए।
जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को अन्नू उर्फ चाहत, पुत्र विनोद कुमार, निवासी गोविंद विहार, डांडा लखौंड, रायपुर, उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ में घटना में चार अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार इनमें दीपक, सुषांत उर्फ लक्की, आदित्य वशिष्ठ और प्रियांशु शामिल हैं।
11 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद
पूछताछ में अन्नू ने पुलिस को बताया कि घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद था। पुलिस के अनुसार दीपक और सुषमा के बीच करीब 11 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में महिला से रकम वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को डराने के लिए उसे जबरन कार में बैठाने की योजना बनाई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
और पढ़े  देहरादून: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े मामला, पहली बड़ी कार्रवाई, 2 लेखपाल निलंबित, सत्यापन में लापरवाही आई सामने
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…