हरिद्वार: हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आया सच सामने

कोतवाली क्षेत्र शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की।

आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद सीआईयू और थाना पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पैसों को लेकर दबाव बनाने का आरोप
तिरछा पुल के पास आरोपियों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार मुदस्सिर घायल हो गया, जिसे झाड़ियों से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में इश्तिकार और शादाब समेत अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिरी के शक और पैसों को लेकर दबाव बनाने के चलते हैप्पी की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस हथियार और बाइक उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
और पढ़े  देहरादून: महिला को जबरन कार में बैठाने का मामला, एक गिरफ्तार, लेन-देन के विवाद में डराने पहुंचे थे आरोपी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…