हल्द्वानी: डेंगू और स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस की दस्तक, एसटीएच में 12 मरीज भर्ती

कुमाऊं में डेंगू, स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टाइफस ने भी पैर फैला लिए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में स्क्रब टाइफस के लक्षण वाले 12 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध मरीजों का भी इलाज चल रहा है। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कुमाऊं मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों से मरीज जांच के लिए एसटीएच पहुंच रहे हैं। इस समय स्क्रब टाइफस के भी रोगी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्क्रब टाइफस के लक्षण भी डेंगू, मलेरिया से मिलते जुलते हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के दो मरीज भर्ती हैं।

 

जानलेवा भी हो सकता है स्क्रब टाइफस
स्क्रब टाइफस संक्रमित कीड़े के काटने से होता है। यह कीड़ा झाड़ियाें या घास में रहता है। सूक्ष्म जीव के रूप में मनुष्य के दिमाग, किडनी समेत शरीर के किसी भी अंग में असर डालना शुरू कर देता है। इसमें तेज बुखार, सिर और शरीर में दर्द के अलावा खांसी-सांस लेने में दिक्कत, भूख कम और अत्यधिक थकान होती है। समय पर इलाज न कराया तो हृदय, किडनी, दिमाग और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर असर पड़ सकता है और मल्टी आर्गन फेल होने की स्थिति में मरीज की मौत भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि लगातार तेज बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल आकर जांच कराना जरूरी है।

और पढ़े  अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, CBI का मिला नोटिस, 23 को देहरादून बुलाया
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन

    काशीपुर शहर में धड़ल्ले से 18 साल से कम उम्र के किशोर बाइक और स्कूटी लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल प्रशासन को छात्रों के…

    देहरादून क्राइम: धक्का देकर युवक को गिराया, फिर मारपीट कर उतारा मौत के घाट, 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    पटेलनगर के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से हत्या का राज खुला है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी…