देहरादून क्राइम: धक्का देकर युवक को गिराया, फिर मारपीट कर उतारा मौत के घाट, 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पटेलनगर के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से हत्या का राज खुला है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी को धक्का देकर गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों उसे सड़क पर ही छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद लौटे, युवक को हिलाया-डुलाया और फिर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह सेवला खुर्द में राजा-रानी वेडिंग प्वाइंट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार किया। पहचान नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी बीच मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो घटना की कड़ियां सामने आने लगीं।
तीन लोग साथ जा रहे थे, अचानक दिया धक्का
उपनिरीक्षक जयवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात करीब 10:56 बजे तीन व्यक्ति सड़क पर साथ जाते दिखाई दिए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने साथ चल रहे युवक को जोर से धक्का दे दिया। युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद धक्का देने वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की, जबकि दूसरा साथी पास में खड़ा रहा। दोनों कुछ देर बाद युवक को वहीं छोड़कर चले गए। थोड़ी देर बाद लौटकर उन्होंने युवक को हिलाया-डुलाया, लेकिन फिर वहां से निकल गए।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि धक्का देने और मारपीट के कारण युवक की मौत हुई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा 105 गैर-इरादतन हत्या और धारा 3(5) एक ही आशय से कई लोगों की ओर से किए गए कृत्य से संबंधित है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी कर रही है।
और पढ़े  लकड़ी तस्करों की बेखौफी: छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, दरोगा जख्मी, आरोपी फरार
  • Related Posts

    हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

    रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते…

    उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, कल से विधानसभा सत्र, सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम

    विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित अन्य मंत्री व विधायक सड़क मार्ग पर भराड़ीसैंण पहुंचे।…